पेट में आती है गुड़गुड़ की आवाज तो इसे ना समझें गैस, ये है जानलेवा बीमारी

व्यक्ति का शरीर बहुत ही सेंसिटिव होता है और इसी के कारण उसमे हुई थोड़ी सी परेशानी भी बहुत बड़ी लगने लगती है। फिर चाहे वो सर का दर्द हो या पैर का दर्द। ये तो वो समस्या है जो सामान्य तौर पर सभी के साथ होती है। लेकिन कुछ समस्या है जो हर किसी के साथ नहीं होती या कभी-कभी ही होती है। इन्ही समस्यायों में से एक है पेट से जुड़ी समस्याएं। पेट से जुड़ी समस्याएं तभी उत्पन्न होती है जब या तो पेट में किसी तरह की खराबी हो या आपने कुछ गड़बड़ खा लिया हो। लेकिन कुछ लोगों के साथ ये समस्या दूसरे रूप में ही देखने को मिलती है। बहुत से लोगों की अक्सर यही शिकायत रहती है की उनके पेट से आवाजें आती है। जिसकी वजह पता लगाने के लिए वे कई बार अल्ट्रासाउंड और एक्सरे भी करवा लेते है। लेकिन रिजल्ट्स में कुछ नहीं आता।

पेट में आती है गुड़गुड़ की आवाज तो इसे ना समझें गैस, ये है जानलेवा बीमारी

 

क्योंकि पेट से आवाजें आने के पीछे कोई खास कारण नहीं है बल्कि आपके द्वारा खाया गया गलत भोजन या अन्य समस्या होती है। जो पेट की दीवारों से टकराकर आवाजें उतपन्न करती है। इसके अलावा अधिक समय तक भूखे रहने से भी पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आती है। इसमें घबराने की बात नहीं है क्योंकि ये किसी के भी साथ हो सकती है और कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है जिसके लिए इलाज करवाया जाए।

वैसे तो कुछ लोग पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने का कारण जानते है लेकिन सभी को इसके बारे में जानकारी नहीं होती और जब उनके पेट से इस तरह की आवाजें आती है तो वे घबरा जाते है। इसीलिए आज हम आपको पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने के मुख्य कारण बताने जा रहे है।

 

पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने के कारण :-

1. पेट में गैस :
आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति पेट की गैस की समस्या से परेशान दिखाई पड़ता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसका कितना ही इलाज करवा लिया जाए लेकिन समस्या दूर नहीं होती। अगर बात पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने की करें तो उन आवाजों का एक कारण पेट में गैस होना भी होता है। क्योंकि जब हमारे पेट में गैस बनती है तो पेट की दीवारें उस गैस से टकराती है जिससे गुड़गुड़ की आवाजें आती है। तो अगर आपके पेट से भी गुड़गुड़ की आवाज आती है तो हो सकता है इसका कारण पेट की गैस हो।

OMG: आयुर्वेद के इन उपायों से किसी भी उम्र में तेज होगा आपका दिमाग

 

2. भूखे रहने के कारण :
पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने का सबसे बड़ा कारण यही होता है। हममें से बहुत लोग अक्सर काम के चलते खाना खाना भूल जाते है या किसी कारणवश समय से खा नहीं पाते जिसके चलते उनका पाचन तंत्र बिना भोज्य पदार्थ के काम करता है। और इसी के कारण पेट से तरह तरह की आवाजें आने लगती है। इसीलिए अगर आपके पेट से भी गुडगुड की आवाज आ रही है तो तुरंत कुछ खा लें। इससे आवाजें अपने आप ही बंद हो जाएगी।

 

3. पेट खराब (दस्त लगना) :
कई बार दस्त लगने और पेट खराब होने की वजह से भी पेट से आवाजें आती है। क्योंकि पेट खराब होने की वजह से पेट को भोज्य पदार्थ पचाने में कठिनाईयां होती है जिससे पेट को पूर्ण पोषण नहीं मिल पाता। और इसी के कारण पेट से गुडगुड की आवाजें आती है।

 

4. आंत का कैंसर-

अगर बार बार आपके पेट में गैस बन रही हो या फिर आवाजे आ रही हो तो इसे हल्के में ना लें। दवा खाने के बाद भी अगर ये दिक्कत कम नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखा देना चाहिए। ये आंत के कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। कैंसर पेट में गैस बनाता है जिसकी वजह से इसे आसानी चे पहचाना नहीं जा सकता। हम सोचते हैं कि ये एसिडिटी है।

 

Back to top button