सुषमा ने जताया भरोसा, रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर खुद को अकेला न समझे बांग्लादेश

रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भारत बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत सरकार रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन करेगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के डिप्टी सेक्रेटरी नजरुल इस्लाम ने बताया कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बांग्लादेश की पीएम से फोन पर बात की और उनका साथ देने का आश्वासन दिया।
सुषमा स्वराज ने बताया कि भारत सरकार म्यांमार पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति हिंसा और उत्पीड़न को रोका जा सके। साथ ही वह बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार में भेज दें।
उन्होंने शेख हसीना से कहा कि रोहिंग्या केवल बांग्लादेश का मामला नहीं रहा, अब वह वैश्विक स्तर की धार्मिक समस्या बन चुकी है।
CBI करेगी प्रदुम्न हत्याकांड की जांच, तीन महीने तक सरकारी नियंत्रण में रहेगा स्कूल
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बिगड़े हालातों पर चिंता जताई। गुटेरेस के मुताबिक रोहिंग्या मुसलामानों के साथ जो हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ है। दरअसल, पिछले हफ्ते करीब 1 लाख 25 हजार रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश पहुंच गए और अब ये आकंड़ा करीब 3 लाख 80 हजार तक पहुंच चुका है।





