सीरिया के बाद ISIS ने बनाया पाक को निशाना; बड़ी तबाही की आशंका

जी हाँ!!! सीरिया के बाद ISIS ने बनाया पाक को निशाना; बड़ी तबाही की आशंका…. इस्लामिक स्टेट (ISIS) पाकिस्तान में अपनी मौजूदगी और सक्रियता बढ़ा रहा है। IS यहां स्थानीय आतंकवादी समूहों और उजबेक आतंकियों की भर्ती कर रहा है।

isis

यह भी पढ़ें:- बड़ी खबर: नवाज शरीफ ने दिया पाकिस्तान की तबाही का आदेश…सेना हो गई भौचक्की

पिछले शनिवार दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में एक दरगाह पर हुए हमले के पीछे IS का ही हाथ माना जा रहा है। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 100 लोग घायल भी हुए। IS ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके एक फिदायीन हमलावर ने शिया संप्रदाय के मुसलमानों की हत्या के मकसद से दरगाह पर हमला किया था। इस बयान में हमलावर की तस्वीर भी जारी की गई है।
Image result for आईएस
पिछले महीने बलूचिस्तान की पुलिस अकादमी में हुए हमले में शामिल हमलावरों में से एक की तस्वीर भी IS ने जारी की। इसके बाद तालिबानी अधिकारियों ने द असोसिएटेड प्रेस को बताया कि हमलावर उजबेक मूल का था और संभावित तौर पर उजबेकिस्तान के इस्लामिक मूवमेंट के साथ जुड़ा हुआ था। 26 अक्टूबर को हुए इस हमले में 60 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे। मरने वालों में से ज्यादातर पुलिस में भर्ती होने वाले लोग थे। 3 आतंकवादियों ने अकादमी पर हमला किया और सुरक्षा बलों के साथ इनकी कई घंटों तक मुठभेड़ हुई।
AP से बात करने वाले दोनों तालिबानी अधिकारियों ने नाम ना छापने की शर्त पर यह बात बताई। मालूम हो कि तालिबानी नेतृत्व ने अपने लोगों के मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। अधिकारियों ने पहले कहा कि पुलिस अकादमी पर हुए हमले के पीछे अफगानिस्तान में छुपे आतंकवादियों का हाथ है। साथ ही, उन्होंने इस हमले के लिए पाकिस्तान के शिया-विरोधी संगठन लश्कर-ए-जांगवी को भी जिम्मेदार बताया। बाद में IS ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। साथ ही, लश्कर-ए-जांगवी के प्रवक्ता अली बिन सूफयान ने भी कहा कि उन्होंने IS के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। 
 
Back to top button