ISIS से जुड़े खुफिया इनपुट के बाद मेरठ में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा…

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उप्र मेें ISIS के जासूसों की तलाश में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई चल रही है। ISIS की स्लीपिंग सेल के दस लोगों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। अंदेशा है कि स्लीपिंग सेल का जाल वेस्ट यूपी में फैला हुआ है और वह नववर्ष पर बड़ी वारदात करा सकते हैं।
इस इनपुट मिलने पर मेरठ जोन में हाईअलर्ट जारी हो गया। इसे देखते शहर को पांच जोन और सात सेक्टर में बांटने की तैयारी हो चुकी है। नववर्ष पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।
संदिग्ध लोगों पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस का मानना है कि नववर्ष पर माहौल खराब कराने के लिए शरारती तत्व भी लगे होते हैं। इन पर कड़ी नजर रहेगी। कुछ संदिग्ध लोग भी उनके रडार पर हैं। पुलिस ने शुक्रवार को कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। दावा है कि जो संदिग्ध लोग है, उनको नजरबंद किया जा सकता है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।





