क्या Delhi Metro में लड़कियों का रंग लगाने वाला वीडियो AI से बना है? 

मेट्रो में दो लड़कियों का एक दूसरे को रंग लगाते हुए का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बैकग्राउंड में एक हिंदी फिल्म का गाना चल रहा है। अब वायरल वीडियो पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) मे प्रतिक्रिया दी है। डीएमआरसी ने कहा है कि यह वीडियो डीपफेक वीडियो भी हो सकता है। इसकी अभी जांच चल रही है।

डीपफेक जेनरेटेड हो सकता है वीडियो
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि पहली नजर में मेट्रो के अंदर शूट किए गए वीडियो की ऑथेंटिसिटी संदिग्ध लगती है, जिससे वीडियो के डीपफेक तकनीक के इस्तेमाल से बने होने की संभावना बढ़ जाती है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि यह दोनों लड़कियां एक दूसरे को रंग लगा रही हैं और बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना ‘अंग लगा दे’ बज रहा है।

डीएमआरसी इस वीडियो की अपनी नीतियों के उल्लंघन के लिए भी जांच कर रही है। DMRC ने इस वायरल वीडियो के साथ ऐसी गतिविधियों को रोकने पर भी जोर दिया है। बयान में कहा गया है कि यात्रियों को इस बारे में जागरुक किया जा रहा है कि वह मेट्रो में रील बनाने लिए किसी भी सीमा तक न जाएं और साथी यात्रियों को असुविधा न हो इसका भी ख्याल रखें।

यात्रियों से रिपोर्ट करने का आग्रह
डीएमआरसी ने यात्रियों से ऐसी किसी भी घटना को तुरंत रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है। कहा गया है कि हम साथी यात्रियों से भी अनुरोध करते हैं कि अगर वे ऐसी शूटिंग होते देखें तो तुरंत हमें सूचित करें।

Back to top button