IRCTC : मध्य प्रदेश के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें क्या-क्या मिलेगा

भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस टूर पैकेज से मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर जैसे शहरों में घूमने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश का प्राकृतिक नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर गर्मियों के मौसम में आप मध्य प्रदेश घूमने का विचार कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर बेहतरीन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा है ये टूर पैकेज और इसमें क्या क्या खास है।

पैकेज की जानकारी:
पैकेज का नाम: मध्य प्रदेश टूर (Madhya Pradesh Tour)
डेस्टिनेशन कवर्ड: उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, इंदौर
टूर की शुरुआत: 14 सितंबर, 2019
मील प्लान: एमएपी
अवधि: 4 रात/ 5दिन
पैकेज का किराया:
ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति किराया
सिंगल ऑक्यूपेंसी 23670 रुपये
डबल ऑक्यूपेंसी) 21000 रुपये
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 20370 रुपये
चाइल्ड (5-11 वर्ष) 18670 रुपये
चाइल्ड विदआउट बेड 15280 रुपये
फ्लाइट की जानकारी
फ्लाइट संख्या कहां से प्रस्थान कहां तक प्रस्थान की तारीख आगमन का समय
6E 7226 हैदराबाद 07:10 बजे भोपाल 14 सितंबर, 2019 09:35 बजे
6E 496 भोपाल 12:35 बजे हैदराबाद 18 सितंबर, 2019 13:55 बजे
पैकेज में शामिल चीजें:
- एयर टिकट (हैदराबाद-भोपाल/इंदौर-हैदराबाद)
- भोपाल के होटल में 1 रात के लिए स्टे होगा।
- उज्जैन के होटल में 2 रात के लिए स्टे होगा।
- ओंकारेश्वर के होटल में 1 रात के लिए स्टे होगा।
- मील प्लान एमएपी (5 ब्रेकफास्ट + 3 डिनर)
- ट्रांसफर और साइटसीइंग की यात्रा के लिए नॉन एसी व्हीकल। व्हीकल यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार ही उपलब्ध होगा।
- ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा।
- टूर के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस
- सभी पर जी.एस.टी. लागू है।
टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:
टूर शुरू होने से 21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 फीसद चार्ज लगेगा।
टूर शुरू होने से 21-15 दिन पहले कैंसल करने पर 55 फीसद चार्ज लगेगा।
टूर शुरू होने से 14-08 दिन पहले कैंसल करने पर 80 फीसद चार्ज लगेगा।
टूर शुरू होने से 8 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा।
होटल की जानकारी
स्थान होटल का नाम
भोपाल होटल लेक व्यू या इससे मिलता-जुलता कोई होटल
ओंकारेश्वर होटल नर्मदा रिसॉर्ट टेंपल व्यू या इससे मिलता-जुलता कोई होटल
उज्जैन होटल उज्जैनी या इससे मिलता-जुलता कोई होटल





