IRCTC कराएगी 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, यह रहेगा टूर का शेड्यूल

अंबाला (हरियाणा).आईआरसीटीसी की स्पेशल ट्रेन इस बार सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। इस पैकेज में श्रद्धालुओं को जहां तीन टाइम का खाना मिलेगा वहीं वह जहां ट्रेन रुकेगी, वहां की सैर भी कर सकेंगे। यह सैर आईआरसीटीसी ही कराएगा।

मात्र 10565 रुपये है स्पेशल टूर का पैकेज
– इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए स्पेशल टूर का आयोजन किया है।
ये भी पढ़े: RCA के नए प्रेसिडेंट होंगे सीपी. जोशी, ललित मोदी के बेटे को 5 वोट से हराया
– इस बार का पैकेज 10,565 रुपए रखा गया है जिसमें यह सभी सुविधाएं दी जाएंगी। यह स्पेशल ट्रेन 18 जून को हिमाचल के ऊना से रवाना होगी। इसका पहला पड़ाव उज्जैन स्थित ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग होगा।
– आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ जोन के जीएम गुलशन ने बताया कि 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 18 जून, रविवार शाम 7 बजे ऊना से चलकर नंगल डैम व आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।यहां से चंडीगढ़ पहुंचकर अम्बाला से होते हुए दिल्ली, जयपुर, अजमेर और उज्जैन के लिए चलेगी।
यह रहेगा टूर का शेड्यूल
– 20 जून को उज्जैन स्थित ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, 21 को महाकालेश्वर मंदिर, 22 को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए होंगे।
– 20 जून को उज्जैन स्थित ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, 21 को महाकालेश्वर मंदिर, 22 को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए होंगे।
– 23 जून को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, 24 को नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, 25 जून को शिरडी शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन होंगे।
– 26 जून को पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, 27 को औरंगाबाद स्थित गिरजेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी: दत्ता
– आईआरसीटीसी के प्रवक्ता देवेंद्र दत्ता ने बताया कि टूरिस्टों को पैकेज में ही रहने, घूमने व खाने व पीने की सुविधा मिलेगी।
– आईआरसीटीसी के प्रवक्ता देवेंद्र दत्ता ने बताया कि टूरिस्टों को पैकेज में ही रहने, घूमने व खाने व पीने की सुविधा मिलेगी।
– ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी। एक डॉक्टर उपलब्ध रहेगा। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टॉयलेट व अन्य सभी सुविधाएं होंगी।





