iQOO का 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च

iQOO इन दिनों चीन में अपने फ्लगैशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी एक और स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग में है, जो मिड-फ्लैगशिप या फ्लैगशिप स्पेक्स के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। आइकू का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 7500 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 2K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन और IP69 की रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

iQOO के नए फोन में क्या होगा खास?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Digital Chat Station ने अपकमिंग आइकू फोन को लेकर पोस्ट शेयर किया है। यह फोन 6.83-इंच के 2K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। आइकू का यह फोन MediaTek के फ्लैगशिप Dimensity 9500 SoC के साथ लॉन्च होगा। यह चिपसेट Vivo X300, Vivo X300 Pro, Oppo Find X9, और Oppo Find X9 Pro जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिया गया है। इसके साथ ही अपकमिंग Redmi K90 Max और OnePlus Ace 6 Ultra में भी मीडियाटेक का यही प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

डीसीएस ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि आइकू के इस फोन में 7845mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे कंपनी 8000mAh की मार्केटिंग के साथ पेश कर सकती है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो इस फोन में मेटल फ्रेम मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा।

आइकू का यह फोन किस ब्रांडिंग के साथ लॉन्च होगा फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है। संभव है कि यह iQOO Neo 11 सीरीज या iQOO 15T के नाम से मार्केट में लाया जा सकता है। यह फोन चीन में अगले महीने मई तक लॉन्च हो सकता है।

फ्लैगशिप iQOO 16 भी जल्द होगा लॉन्च

iQOO इन दिनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन सबसे पहले चीन में क्वालकॉम के Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में कंपनी सैमसंग का अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले ऑफर कर सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K होगा।

Back to top button