IPS ट्रांसफर की लिस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

भोपालः मध्य प्रदेश में जल्द ही आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले होने की संभावना हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब 20 जिलों के एसपी बदले जा सकते है। जिसके के लिए सूची लगभग तैयार हो चुकी है। 2020 बैच के IPS अफसर इन जिलों में एसपी बनाए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, दमोह, सिवनी, आगर मालवा, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर के एसपी बदले जा सकते हैं। जबकि छतरपुर, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच के पुलिस कप्तानों को बदलने की तैयारी की जा रही है। वहीं, राज्य के कुछ जिलों के एसपी प्रमोशन के बाद डीआईजी (DIG) बन चुके हैं। इन अधिकारियों को भी बदला जा सकता है। जिनमें खंडवा के एसपी मनोज राय, एसपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा, एसपी रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, एसपी भिंड असित यादव और एसपी धार मयंक अवस्थी शामिल है। जोकि डीआईजी बन चुके हैं।
इसके अलावा रीवा के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीसीपी भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी इंदौर कुमार प्रतीक और एसपी झाबुआ डॉ शिवदयाल भी प्रमोशन के बाद डीआईजी बन चुके हैं। इन्हें भी नई पोस्टिंग मिलना लगभग तय है। ऐसे में इन जिलों में भी नए एसपी की तैनाती जल्द हो सकती है।





