IPL#क्या हुआ ऐसा की ईडन गार्डन मैदान में आपा खो बैठे कोहली…

यूं तो रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ मुकाबला अपने आप में दिलचस्प था, लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो सुर्खियों में आ गया। दरअसल इस मैच में अपने गुस्से के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली एक बार फिर अपना आपा खोते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मैच अधिकारी को बुलाकर अपनी नाराजगी भी जताई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अंपायर को डांट भी लगाई, लेकिन ऐसी क्या वजह थी जिससे विराट को गुस्सा आ गया आइये जानते हैं। 

रविवार को था मैच |

रविवार को ईडन गार्डन कोलकाता में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल मैच हुआ।

जीरो पर आउट हो गए कोहली |

विराट कोहली तीसरी गेंद पर ही जीरो पर आउट हो गए, जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया।

इस वजह से आउट हो गए कोहली |

विराट ने कहा कि स्क्रीन के पास किसी शख्स के खड़े होने से उनका ध्यान भटक गया और वे गेंद पर ध्यान नहीं दे पाए, लिहाजा वे आउट हो गए।

मैच अधिकारी को बताया |

उन्होंने डगआउट में जाकर मैच अधिकारी से आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि साइट स्क्रीन पर किसी शख़्स के आने से उनका ध्यान भटका।

खबर की मानें तो कोहली ने अंपायर को भी डांटा। |

कोहली द्वारा नाराज़गी ज़ाहिर करने के बाद पुलिस ने तुरंत साइट स्क्रीन के पास से सबको हटाया और वहां ना जाने की सलाह दी।

कोलकाता ने बनाए 131 रन |

के.के.आर. ने आर.सी.बी. को 132 रनों का लक्ष्य दिया था।

सस्ते में सिमट गई टीम |

लेकिन आर.सी.बी. की टीम सस्ते में सिमट गई और महज 49 रन ही बना सकी।

और मिली करारी शिकस्त |

और इस तरह के.के.आर. ने आर.सी.बी. को 82 रनों से हरा दिया।

Back to top button