IPL नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश

नई दिल्ली: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. इंडियन टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने दबरदस्त प्रदर्शन से सभी को अपनी ओर आकर्षिक भी किया है. वहीं 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में आईपीएल नीलामी भी होनी है. भारतीय टीम में कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिनपर आईपीएल निलामी के दौरान पैसों की बारिश हो सकती है.IPL Aucion में IPL नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश

अनुकूल रॉय

अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत रातों-रात स्टार बनने वाले अनुकूल रॉय पर भी आईपीएल नीलामी में पैसों की बारिश हो सकती है. हालांकि इस साल होनी वाली आईपीएल नीलामी के लिए अनुकूल की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. अनुकूल ने अंडर-19 विश्वकप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट और जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिया था.

शुभम गिल

पंजाब के शुभम गिल अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी के लिए अभी से मशहूर हो रहे हैं. ज़िंब्बावे के ख़िलाफ़ 59 गेंद पर 90 रन की पारी खेलने वाले गिल की तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से की जाने लगी है.18 साल के शुभम ने अपनी पारी के दौरान ‘शॉर्ट आर्म जैब’ शॉट खेलकर विराट कोहली की याद दिला दी. ‘शॉर्ट आर्म जैब’ नाम के इस शॉट को खेलने के बाद से ही लोग विराट से गिल की तुलना करने लगे हैं.

कमलेश नागरकोटी

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के गेंदबाज कमलेश नागरकोटी पर भी इस साल आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है. इस साल आईपीएल नीलामी के लिए इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में 149 किमी/घंटे रफ्तार की गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले नागरकोटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

पृथ्वी शॉ

अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. अपने पहले ही रणजी मैच में शतक बनाने वाले शॉ के नाम 9 फ़र्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक और 3 अर्द्धशतक हैं. वर्ल्ड कप में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 94 रन की पारी खेली. IPL-11 में लगने वाली बोली से पहले ही शॉ के बल्ले के लिए एक बड़ी कंपनी ने क़रार कर लिया है.

Back to top button