#IPL LIVE: स्टोक्स फिफ्टी के करीब, पुणे 16 ओवर में 123/4

अपने 250वें आईपीएल मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (5 रन) को स्वप्निल सिंह ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया. 71 के स्कोर पर पुणे को चौथा झटका लगा. फिलहाल पुणे का स्कोर 16 ओवर में 123/4 रन है. बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं. 14.5 करोड़ रुपए में खरीदे गए स्टोक्स (47 रन) ने अब तक तीन छक्के लगाए हैं. उनके साथ क्रीज पर मनोज तिवारी (23 रन) हैं.

VIDEO: देखिए इस ‘फ्लाइंग’ बोल्ट को, ऐसे उड़े छक्का बचाने के लिए…

स्मिथ और रहाणे ने 35 रन जोड़े

एक रन पर पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और रहाणे ने 35 रन जोड़े. इस दौरान चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे का कैच मनन वोहरा ने छोड़ा. मोहित शर्मा का यह ओवर रहा. लेकिन इसी ओवर की चौथी और पांचवीं और गेंद पर रहाणे ने क्रमशः छक्का और चौका लगाया. लेकिन 36 के स्कोर पर तमिलनाडु के मीडियम पेसर टी. नटराजन ने रहाणे (19 रन) को स्टोइनिस के हाथों लपकवाया. इसके बाद ही 49 के स्कोर पर कप्तान स्मिथ (26 रन) मार्कस स्टोइनिस के शिकार हुए.

संदीप शर्मा ने पहले ही ओवर में विकेट लिया

शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पुणे सुपरजायंट्स के मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की. लेकिन पहले ही ओवर में मयंक (0 ) को संदीप शर्मा ने बोल्ड कर दिया.  इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पुणे ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था. आईपीएल  में पहली बार ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व में पंजाब की टीम उतरी है.

मैच शुरू होने से पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी की धूूम रही

ताहिर से एकबार फिर पुणे को उम्मीदें

पुणे सुपरजाइंट के पहले मैच में द.अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने पुणे को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. उनके साथ एक और लेग स्पिनर एडम जांपा भी हैं, जो पहले संस्करण में काफी कारगर साबित हुए थे. पहले मैच में हालांकि टीम के दो तेज गेंदबाज अशोक डिंडा और दीपक चहार ने जरूर निराश किया था.

पंजाब भी अच्छी शुरुआत चाहेगा

पंजाब की टीम अनुभव में हल्की है, लेकिन खेल के छोटे प्रारूप के अच्छे खिलाड़ी इस टीम के पास हैं. कप्तान मैक्सवेल, डैरेन सैमी, डेविड मिलर, इयोन मोर्गन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा जैसे बल्लेबाज हैं, तो वहीं गेंदबाजी में मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, वरुण एरोन, अनुरीत सिंह, मैट हेनरी, टी.नटराजन और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज पंजाब के पास हैं.

किंग्स पंजाब vs पुणे सुपरजायंट्स

ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के 10वें कप्तान हैं. (आईपीएल की सभी टीमों में पंजाब ने सबसे ज्यादा कप्तान बदले हैं)

प्लेइंग इलेवन

किंग्स इलेवन पंजाब: हाशिम अमला, मनन वोहरा, ऋद्धिमान साहा  (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, 6 मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, स्वप्निल सिंह, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, टी नटराजन .

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स : अजिंक्य रहाणे,  मयंक अग्रवाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स,  रजत भाटिया, राहुल चाहर, डेन क्रिस्टियन, इमरान ताहिर, अशोक डिंडा.

Back to top button