IPL 2017: सट्‍टा बाजार की ‍नजर में RCB बनेगी चैंपियन, जानिए किसके कितने अवसर

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 10वां संस्करण बुधवार से हैदराबाद में शुरू होगा और इसी के साथ देश-विदेश में सट्‍टा बाजार में भी तेजी का माहौल रहेगा। सट्‍टा बाजार के अनुसार इस बार रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिताब जीतने का दावा सबसे मजबूत है। सट्‍टा बाजार के अनुसार आरसीबी इस बार अपना खिताबी सूखा खत्म करेगा।

यह भी पढ़े: सैलरी से खुश नहीं हैं विराट, जानिए बीसीसीआई से कितने रुपयों की रखी मांग

IPL 2017: सट्‍टा बाजार की ‍नजर में RCB बनेगी चैंपियन, जानिए किसके कितने अवसर

आरसीबी इस टी20 लीग में कई बार खिताब का प्रबल दावेदार होने के बावजूद खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाया है, लेकिन सटोरियों को लगता है कि इस बार उसके जीत के अवसर मजबूत है। कप्तान विराट कोहली शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे इसके बावजूद टीम की जीत का भाव 9/2 है। सट्‍टा बाजार के अनुसार रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टीम खिताब की दूसरी प्रबल दावेदार है। रोहित की टीम का इस समय 11/2 भाव चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस पिछली बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी, इसके बावजूद इस बार उसे खिताब की होड़ में माना जा रहा है।

सट्‍टा बाजार के अनुसार गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद 6/1 के भाव के साथ खिताब के दावेदारों की होड़ में तीसरे क्रम पर है। डेविड वॉर्नर की टीम ने पिछले संस्करण में सभी को चौंकाते हुए खिताब जीता था, लेकिन इस बार उसका इसे बरकरार रख पाना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है। इसके बाद सुरेश रैना की गुजरात लॉयंस (13/2) के भाव के साथ चौथे दावेदार के रूप में उभरी है।

ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब की दावेदारी सबसे कमजोर मानी जा रही है और उसका भाव 10/1 रखा गया है। स्टीव स्मिथ की राइजिंग पुणे सुपरजायंट (8/1) को पांचवां, दिल्ली डेयरडेविल्स (17/2) को छठा और दो बार की चैंपियन गौतम गंभीर की कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 17/2 के भाव के साथ सातवें स्थान पर रखा गया है।

Back to top button