IPL-10 : 4 टीमों में 3 प्लेऑफ की लड़ाई, अगले दौर से पहले 8 मैच बाकी

आईपीएल-10 के प्लेऑफ दौर के लिए कड़ी जद्दोजहद शुरू हो चुकी है. प्लेऑफ दौर से पहले अब सिर्फ 8 मुकाबले बाकी हैं, जो टॉप-4 निर्धारित करेंगे. अब तक मुंबई इंडियंस टीम ही प्लेऑफ में अपना स्थान बना पाई है. मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 18 अंक अंक के साथ शीर्ष पर है. अब बाकी बचे तीन स्थान के लिए 4 टीमों में लड़ाई है.IPL-10 : 4 टीमों में 3 प्लेऑफ की लड़ाई, अगले दौर से पहले 8 मैच बाकी

लड़ाई इन टीमों के बीच

कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के 12-12 मैचों में 16-16 अंक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के 11 मैचों में 10 अंक हैं.

कोहली का गुस्सा तो बहुत देखा होगा लेकिन इस बार मैदान पर भड़के जडेजा

किंग्स पंजाब के अब भी चांस

किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए अब भी टॉप-4 में पहुंचने का चांस है. लेकिन उसे अपने बाकी के तीनों मैच जीतने पड़ेंगे. इससे उसके 16 अंक हो जाएंगे. साथ ही उसे हैदराबाद की हार की राह भी देखनी पड़ेगी, जिसके अभी 15 अंक हैं और उसका एक मैच बाकी है.

 

 

 
 

 

Back to top button