IPL: फिक्स हुआ भारत में ही खेला जाएगा आईपीएल, इतने मार्च से होगा शुरू

क्रिकेटप्रेमियों के लिए मंगलवार दोपहर को एक खुशी की खबर आई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण की मेजबानी को लेकर जो काले बादल छाए हुए थे, वे मंगलवार को हट गए. आईपीएल का अगला संस्करण भारत में ही खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है. IPL का 12वां सीजन 23 मार्च 2019 से शुरू होगा.

इसी साल आम चुनाव होने हैं और इसी के चलते आईपीएल के भारत में होने पर संदेह था क्योंकि पहले भी आम चुनावों के चलते आईपीएल बाहर आयोजित किया गया था.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक की और आईपीएल-2019 के स्थलों और विंडो पर चर्चा की.”

तो इसलिए महेंद्र सिंह धोनी ने कटवाये अपने लम्बे बाल, अब जाकर हुआ ये बड़ा खुलासा…

बयान के मुताबिक, “केंद्र और राज्यों की एजेंसियों के साथ चर्चा करते हुए यह फैसला लिया गया है कि आईपीएल का 12वां सीजन भारत में ही आयोजित किया जाएगा. आईपीएल-2019 की शुरुआत 23 मार्च से होगी, आगे का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.” बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, “सीओए आईपीएल के हितधारकों से लीग के आगामी संस्करण के कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेगी.”

Back to top button