IPL नीलामी बोली के लिए लाइन में 971 खिलाड़ी लेकिन जगह सिर्फ…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के लिए होने वाली नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 थी. अब इसी महीने की 19 तारीख को कोलकाता में नीलामी की जाएगी.

नीलामी में कुल 73 खाली जगहों को भरा जाना है और इसके लिए 215 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक नहीं खेलने वाले 754 खिलाड़ियों ने भी आईपीएल में पंजीकरण कराया है, इनके अलावा दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के हैं.
भारत से कुल 19 ऐसे खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं. जबकि 634 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम नहीं रखा है. साथ ही 60 ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला है, लेकिन कम से कम एक आईपीएल मैच जरूर खेला है.
कैप्ड इंडियन प्लेयर्स- 19
अनकैप्ड इंडियन प्लेयर्स- 634
अनकैप्ड इंडियन प्लेयर, जिसने कम से कम एक IPL मैच खेला है- 60
कैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स -196
अनकैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स- 60
एसोसिएट- 2
विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके 196 विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पंजीकरण कराया है. वहीं 60 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जो अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं. ह्यूज एडमेडेस एक बार भी नीलामीकर्ता की भूमिका में होंगे.





