iPhone X की मांग पूरी करने के लिए छात्रों से Foxconn नहीं कराएगी ओवरटाइम

एप्पल का हाल ही में लॉन्च हुआ अबतक का सबसे महंगा आईफोन iPhone X काफी डिमांड में है।iPhone X की मांग पूरी करने के लिए छात्रों से Foxconn नहीं कराएगी ओवरटाइम
बिक्री शुरू होते ही फोन आउटऑफ स्टॉक हो जा रहा है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि iPhone X की भारी मांग को पूरी करने के लिए फॉक्सकॉन में छात्रों से अवैध तरीके से ओवरटाइम काम कराया जा रहा है। बता दें कि एप्पल के आईफोन फॉक्सकॉन तैयारी करती है। वहीं अब फॉक्सकॉन ने कहा है कि उसने छात्रों से ओवरटाइम काम लेना बंद कर दिया है।

फॉक्सकॉन के चीनी प्लांट में छात्र कर रहे थे ओवरटाइम

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंटर्नशिप के लिए आए छात्रों से ओवरटाइम कराने का मामला एप्पल के चीनी प्लांट का था, जहां करीब 3,000 छात्रों से 11 घंटे काम कराया जा रहा था। रिपोर्ट में कहा गया था कि एक दिन में एक छात्र से 1,200 आईफोन के कैमरे की असेंबलिंग कराई जा रही थी।

ये भी पढ़ें: इस दिसंबर में ही सादी के बंधन में बंध सकते हैं विराट और अनुष्का, कर रहे ये इशारा

कंपनी ने कहा- इंटर्नशिप के लिए स्वेच्छा से आते हैं स्टूडेंट

वहीं इस मामले पर एप्पल और फॉक्सकॉन ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी में हर साल लाखों की संख्या में विभिन्न स्कूल्स और कॉलेजेज के छात्र इंटर्नशिप के लिए आते हैं और स्वेच्छा से काम करते हैं। काम के बदले उन्हें पैसे भी दिए जाते हैं।
Back to top button