इलाहाबाद यूनिवर्सिटी चुनाव: यहाँ रहा समाजवादी छात्रसभा का दबदबा, अवनीश चुने गए अध्यक्ष
इलाहाबाद.इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में समाजवादी छात्रसभा ने परचम लहराया है। छात्रसभा के पैनल से चुनाव मैदान में उतरे 5 में से अध्यक्ष समेत 4 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। वहीं, अखिले भारतीय विद्धार्थी परिषद (एबीवीपी) को महामंत्री की सीट पाकर ही संतोष करना पड़ा है। अध्यक्ष पद पर छात्रसभा के अवनीश कुमार यादव ने जीत दर्ज की है।

कौन किस पद पर हुआ विजयी…
अध्यक्ष -अवनीश कुमार यादव ( समाजवादी छात्र सभा)
उपाध्यक्ष – चंदशेखर चौधरी (समाजवादी छात्र सभा)
महामंत्री – निर्भय कुमार द्विवेदी (ABVP)
संयुक्त सचिव – भरत सिंह (समाजवादी छात्र सभा)
सांस्कृतिक सचिव -अवधेश कुमार पटेल (समाजवादी छात्र सभा)
अध्यक्ष पद पर तीसरे नंबर पर एबीवीपी
– अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा के अवनीश कुमार यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने मृत्युंजय राव परमार को हराया। एबीवीपी की प्रत्याशी प्रियंका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, एनएसयूआई के प्रत्याशी सूरज कुमार दुबे को चौथा स्थान मिला।
– अवनीश को 3226, मृत्युंजय को 2674, प्रियंका को 1588 और सूरज को 667 वोट मिले।
– अवनीश को 3226, मृत्युंजय को 2674, प्रियंका को 1588 और सूरज को 667 वोट मिले।
अवनीश यादव ने कहा- छात्र हितों के लिए काम करना है
-इस मौके पर अवनीश यादव ने कहा, छात्र हितों के लिए काम करना है। जो भाषण में वादे किए थे उसे पूरा करुंगा। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हमारे ऊपर विश्वास किया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा।
-5 में से 4 पदों पर समाजवादी छात्रसभा विजय हासिल किया है। उसका प्रभाव सीधे 2019 के लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। इलाहाबाद के छात्रों ने एबीवीपी को पूरी तरह से नकार दिया है।
-5 में से 4 पदों पर समाजवादी छात्रसभा विजय हासिल किया है। उसका प्रभाव सीधे 2019 के लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। इलाहाबाद के छात्रों ने एबीवीपी को पूरी तरह से नकार दिया है।
इसे भी देखें:- UP: बहराइच में इस आदमखोर तेंदुए से थी दहशत, पकड़ने के लिए बनाया कुछ ऐसा प्लान
बमबाजी और पथराव के बीच हुआ चुनाव
– इलाहाबाद विश्वविद्यालय और चार कॉलेजों में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान सुबह से रात तक कई बार बम चले। दिन में सीएमपी व ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज तो रात में विश्वविद्यालय में बवाल हुआ।
– सीएमपी कॉलेज में सरेआम बमबाजी हुई और पुलिस पर पथराव भी किया गया। वीडियोग्राफी कर रहे एक कैमरामैन और 3 सिपाहियों से मारपीट की गई।
– एडीसी में रिजल्ट आते ही बम फोड़े गए। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में वोटिंग के दौरन धांधली का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी और समर्थकों ने बवाल किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई।
– आधी रात को जैसे ही विश्वविद्यालय का रिजल्ट आया हॉस्टल में भी बवाल किया गया। इस दौरान बमबाजी की भी सूचना मिली।