UP: बहराइच में इस आदमखोर तेंदुए से थी दहशत, पकड़ने के लिए बनाया कुछ ऐसा प्लान

बहराइच.गांव में काफी समय से दहशत फैलाये मादा तेंदुआ शन‍िवार को वन व‍िभाग के प‍िंजरे में कैद हो गया। बताया जाता है क‍ि ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के ल‍िए पहले उसके 20 द‍िन के शावक को पकड़ा। फ‍िर उसके सहारे तेंदुए को प‍िंजरे में कैद कर ल‍िया गया। घटना बहराइच के रामगांव क्षेत्र का है। इसके पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंक‍ि इस तेंदुए के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है।UP: बहराइच में इस आदमखोर तेंदुए से थी दहशत, पकड़ने के लिए बनाया कुछ ऐसा प्लान हैं वन अध‍िकारी
-वन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया, रेहवा गांव समेत पूरे इलाके में एक मादा तेंदुए काफी दिनों से दहशत फैलाए हुई थी। इसके हमले से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इसे भी देखें:- भारत के इस खिलाड़ी ने खाई कसम, तोड़कर रहूँगा रोहित शर्मा सबसे बड़ा का रिकॉर्ड…..देखे विडियो

-शुक्रवार को एक शावक को पकड़ा गया था। इसके बाद शावक को एक प‍िंजरे में रखा गया, ताक‍ि मादा तेंदुआ जरूर आएगी। इस तरह मादा तेंदुए को पकड़ने में सफलता म‍िली। फ‍िलहाल उसे लखनऊ प्राणी उद्यान भेजा जा रहा है।
-वहीं, तेंदुए के पकड़े जाने से इलाके के लोगों को काफी राहत म‍िली है, क्योंक‍ि उसके डर से ग्रामीणों में भय का माहौल था।
Back to top button