INFINIX ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन, जियो दे रही 2200 रु की महाछूट

आखिरकार इनफिनिक्स ने अपन अन्य स्मार्टफोन  इनफिनिक्स नोट 5 स्टाइलस भारत में पेश कर ही दिया. आपको बता दें कि इसे अन्य देशों में पहले ही पेश किया जा चुका है. इसे नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया गया है. फोन की खासियत की बात करें तो इसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज के स्मार्टफोन की तरह इसमें पेन का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें आपको और भी इकाई आकर्षक फीचर्स मिलेंगे. INFINIX ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन, जियो दे रही 2200 रु की महाछूट

आपको बता दें कि इनफिनिक्स ने फोन के साथ लांच किए पेन का नाम एक्स पेन रखा है. वहीं सैमसंग के नोट सीरीज के पेन का नाम एस पेन है. आप एक्स पेन के जरिए ड्रॉइंग भी बना सकते हैं और स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं. फोन की कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री 4 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

इसमें 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 1 घंटे में बैटरी फुल चार्ज होती है. फोन में आपको 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेंगी. वहीं आपको इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा. इतना ही नहीं ही आपको इस फोन की खरदीदी पर जियो की ओर से 2200 रुपये का कैशबैक और डाटा मिलेगा.

Back to top button