INDWvPAKW: ‘हरमन ब्रिगेड’ का हाईवोल्टेज मैच आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में रविवार को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 34 रन से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कीवी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जमाया और एक बार फिर टीम को उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद रहेगी। युवा जेमिमा रॉड्रिग्स, मिताली राज, स्मृति मंधाना और वेदा कृष्णमूर्ति के प्रदर्शन पर भी निगाहें जमी रहेंगी।
टीम इंडिया ने जहां टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के हाथों पाकिस्तान को 52 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
बहरहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होता है और आज भी कांटे की टक्कर वाले मैच की उम्मीद बनी हुई है।





