INDvWI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे धवन लौटे

पांच मैच की वन-डे सीरीज का चौथा मुकाबला भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में खेला जा रहा है। ब्रेब्रॉर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने समाचार लिखे जाने तक 15 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। INDvWI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे धवन लौटेINDvWI: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे धवन लौटे

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (35) और विराट कोहली (12) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हो चुकी हैं। 

इसके पहले अच्छी लय में नजर आ रहे शिखर धवन 38 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए ‘गब्बर’ ने रोहित के साथ मिलकर 71 रन की साझेदारी की। इस दौरान यह जोड़ी सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली भारत की दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। दोनों ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। 

ऋषभ पंत टीम से बाहर

भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए है। युजवेंद्र चहल की जगह केदार जाधव और ऋषभ पंत के स्थान पर रवींद्र जडेजा की एंट्री हुई है।

वेस्टइंडीज टीम में भी एक बदलाव किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैकॉय की जगह कीमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, केदार जाधव।

वेस्टइंडीज: कीरोन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप, मार्लोन सैमयुल्स, शिमरोन हेटमेयर, रॉवमैन पॉवेल, जैसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, एश्ले नर्स, केमार रोच, कीमो पॉल

Back to top button