टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, बहुत अजीब तरीके से आउट हुए पुजारा

टीम इंडिया को मैच में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। पुजारा का विकेट गमागे ने लिया। लेग साइड जा रही गेंद पर पुजारा लेग स्लिप पर खड़े समाराविक्रमा ने पकड़ा। आमतौर पर यहां पर टेस्ट क्रिकेट में फिल्डर रखा नहीं जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि पुजारा बड़े ही अजीब तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। पुजारा ने 39 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए।
मैच में पहला झटका टीम इंडिया को खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन के तौर पर लगा। धवन को अपना शिकार दिलरुवान परेरा ने बनाया। धवन परेरा की गेंद को स्वीप मारने के चक्कर में बैकवर्ड स्कॉयर पर लकमल के हाथों कैच आउट हुए। धवन ने 35 गेंदों पर 4 चोकों की मदद 23 रन बनाए।
कोटला टेस्ट में टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह मोहम्मद शमी और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल की जगह पर शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है।
वहीं श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने बताया कि उनकी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। लक्षण सैंदकन, रोशन सिल्वा और धनंजय दे सिल्वाक को टीम में थिरिमने, शानका और हेराथ की जगह पर शामिल किया गया। रोशन सिल्वा इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे हैं और कोच थिलन समरवीरा ने उन्हें मैच कैप पहनाई।
टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़ लिए हुए है और इस मैच को जीत कोहली लगातार 9वीं सीरीज जीतना चाहेंगे। पिच रिपोर्ट में वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि कोटला की पिच सख्त है और बल्लेबाजों की मदद करेगा।





