IndVsEng Live: भारत ने इंग्लैंड को दिया 203 रनों का विशाल लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए। मैच और सीरीज जीतने के लिए इंग्लैंड को 20 ओवर में 203 रन बनाने हैं। 

IndVsEng Live: भारत ने  इंग्लैंड को दिया 203 रनों का विशाल लक्ष्य
भारत की ओर से एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे। भारत ने पहले ओवर  मेंं 4 रन बनाए। लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विराट रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट ने 2 रन बनाए। विराट के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए। पहले पावर प्ले में  रैना और राहुल की जोड़ी ने तेजी से रन बनाए और भारतीय पारी को संभाल लिया। पावर प्ले में भारत ने 53 रन बनाए। इसके बाद जल्दी से रन बनाने के प्रयास में राहुल ने सातवें ओवर में अपना विकेट गंवा दिया। राहुल 22 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए।  राहुल ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा।  

बड़ी खुशखबरी: कभी भी तीन टी20 मैचों की सीरीज नहीं हारी इंडिया!

राहुल के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। धोनी को पिछले मैच में मनीष पांडे के बाद बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। रैना ने 37 गेंदों  में  छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। रैना और धोनी के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल धोनी का साथ युवराज सिंह खेल  रहे हैं। धोनी भी अपने रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी  पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। 
18 वें ओवर में युवराज ने क्रिस जॉर्डन के एर ओवर में तीन छक्के जड़े। और 24 रन बनाए। 
19 वें ओवर की पहली गेंद पर युवराज पवेलियन लौट गए। वह मिल्स की गेंद पर विकेटकीपर बटलर के हाथों लपक लिए गए। 

# भारत 19.2 ओवर 191 रन 5 विकेट, ऋषभ पंत 6(3), हार्दिक पांड्या 
# धोनी 56(36) 

#भारत ने  19  ओवर में 4  विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं। धोनी 52 (34 ), ऋषभ पंत 6(3)   

#भारत ने  18.1  ओवर में 4   विकेट खोकर 177  रन बना लिए हैं। धोनी 50 (32 ), ऋषभ पंत 0   

# 18.1 ओवर युवराज 27(10) कैच बटलर बो मिल्स 

#भारत ने  18  ओवर में 3  विकेट खोकर 177  रन बना लिए हैं। धोनी 50 (32 )और युवराज 27(10)  रन बनाकर खेल रहे हैं।  

# धोनी ने जड़ा अर्धशतक 50(32) , 4 चौके , 2 छक्के 
#भारत ने  17 ओवर में 3  विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। धोनी 49 (31 ) और युवराज 4(4)  रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  16  ओवर में 3  विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। धोनी 37(24 ) और युवराज 3(3)  रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  15  ओवर में 3  विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। धोनी 31(21 ) और युवराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  14 ओवर में 3  विकेट खोकर  124 रन बना लिए हैं। धोनी 25(17) और युवराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  13.3  ओवर में 3  विकेट खोकर  120  रन बना लिए हैं।  धोनी 20  रन बनाकर खेल रहे हैं। रैैना 63 (45b 2×4 5×6)  कैच मॉर्गन बो प्लंकेट  

#भारत ने  13  ओवर में 2  विकेट खोकर  113  रन बना लिए हैं।  रैना  63(44)  धोनी 14(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  12 ओवर में 2  विकेट खोकर  84 रन बना लिए हैं।  रैना  47(36)  धोनी 5(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

# रैना ने जड़ा अर्धशतक 54(39) 11.5 ओवर, छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक। 

#भारत ने  11  ओवर में 2  विकेट खोकर  84 रन बना लिए हैं।  रैना  47(36)  धोनी 5(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  10 ओवर में 2  विकेट खोकर  78 रन बना लिए हैं।  रैना  43(33)  धोनी 3(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने  9 ओवर में 2  विकेट खोकर  72 रन बना लिए हैं।  रैना 37(29)  धोनी 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

# केएल राहुल आउट, बोल्ड स्टोक्स 7.2 ओवर. 22(18) 2×4, 1X6 स्कोर 65/2 

#भारत ने  7 ओवर में 1 विकेट खोकर  64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल  22(17) और रैना 32(21)  रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर  53 रन बना लिए हैं। केएल राहुल  13 और रैना 32  रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। केएल राहुल  13 और रैना 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

#भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। केएल राहुल  12 और रैना 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

# भारत ने तीन ओवर में 1 विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 2 और रैना 9 रन बनाकर नाबाद हैं। 

#भारत ने दो ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 1 और सुरेश रैना 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी इस सीरीज का यह निर्णायक मैच है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। भारत पहले ही टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के कानपुर में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में भाकत को 5 रनों से जीत हासिल हुई थी। 

टीम इंडिया के फास्ट बॉलर हार्दिक पंड्या को इंडिया-ए की सौंपी गई, कमान

इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मनीष पांडे की जगह युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को  मौका मिला है। ऋषभ का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।  इसके अतिरिक्त भारतीय टीम में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड ने भी टीम में एक बदलाव किया है। प्लंकेट को टीम में शामिल किया गया है। 

भारत इस मैच को जीतकर साबित करना चाहेगा कि वो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम से बेहतर है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम एक जीत के साथ लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी, अमित मिश्रा,  आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, युवराज सिंह
 इंग्लैंडः  जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जो रूट, इयान मॉर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन. प्लंकेट, ट्रेवर मिल्स, अादिल रशीद 

Back to top button