IndVsAus LIVE: भारत की सधी शुरुआत, लंच तक स्कोर 60 के पार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच के दूसरे दिन भारत ने धीमी शुरुआत की। दिन के पहले सत्र में भारत ने 1 विकेट गंवाकर 64 रन बनाए। भारत ने एकमात्र विकेट मुरली विजय के रूप में गंवाया, जो 11 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। क्रीज पर लोकेश राहुल 31 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों दूसरे विकेट 43 रन जोड़ चुके हैं।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। तेज शुरुआत भुनाने में असफल रही कंगारू टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे 300 रन पर ही ढेर हो गई। स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 111 रन बनाए। इसके अलावा मैथ्यू वेड ने 57 और वॉर्नर ने 56 रनों का योगदान दिया।
LIVE SCORE
कप्तान कोहली की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के 33वें टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी कप्तानी की। टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे पहले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया। उमेश यादव को 2, जबकि अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर को 1-1 सफलता मिली।
कंधे की चोट के चलते इस मैच से बाहर बैठे टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली भारत के गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। 144 पर 1 विकेट के स्कोर से 300 पर ऑलआउट करने में टीम इंडिया को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।





