INDvSA Live: टीम इंडिया ने टॉस जीता, लिया बल्लेबाजी का फैसला

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वन-डे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जोहानसबर्ग वन-डे के लिए टीम इंडिया ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए केदार जाधव की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। टीम में एबी डीविलियर्स की वापसी हुई है जबकि इमरान ताहिर की जगह मोर्ने मोर्केल को शामिल किया गया है।
INDvSA Live: टीम इंडिया ने टॉस जीता, लिया बल्लेबाजी का फैसला
टीम इंडिया छह मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त पर है। ‘विराट ब्रिगेड’ ने डरबन में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट, फिर सेंचुरियन में 9 विकेट और केपटाउन में 124 रन से हराया।

टीम इंडिया हर हाल में आज जीत दर्ज करना चाहेगी क्योंकि उसके पास न सिर्फ सीरीज जीत का बल्कि आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंचने का मौका भी है।

धोनी ने मैदान पर किया सरेआम इतना घटिया और आज छोटा काम कि फैन्स बोल ने भी बोला अब…

संभावित टीमें इस प्रकार है:

टीम इंडिया : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्‍या, महेंद्रसिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, एडेन मार्करम (कप्तान), एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, हेनरिच क्लासेन, फरहान बेहरादीन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, मोर्ने मॉर्केल, एन्डिल फेह्लुक्वायो, कागिसो रबाडा।
 
Back to top button