INDvNZ: पांचवें वन-डे में हो सकता है बड़ा फेरबदल, धोनी समेत इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी व पांचवा मुकाबला रविवार यानी 3 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। लगातार तीन वन-डे जीतने के बाद चौथे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। INDvNZ: पांचवें वन-डे में हो सकता है बड़ा फेरबदल, धोनी समेत इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा टीम की अगुआई में टीम इंडिया को चौथे वन-डे में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में टीम इंडिया की महज 92 रन पर ही सिमट गई थी। वह भारत का वन-डे क्रिकेट की इतिहास में सातवां सबसे कम स्कोर था। 

बता दें कि विराट को अंतिम दो वन-डे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं, पांचवें वन-डे के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल हो सकता है। 

ओपनर
टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। लगातार तीन मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद दोनों बल्लेबाजों नें पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। कप्तान रोहित शुद 7 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। पांचवे मुकाबले में  इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को काफी उम्मीदें हैं।

गेंदबाज
टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज की भूमिका में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी नजर आ सकते हैं। वहीं, चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के हाथों स्पिन की जिम्मेदारी हो सकती है। खलील अहमद को बाहर बैठना पड़ सकता है।
Back to top button