INDvAUS: विराट ने ऐतिहासिक जीत के साथ की दादा के रिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 137 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है।INDvAUS: विराट ने ऐतिहासिक जीत के साथ की दादा के रिकॉर्ड की बराबरीकोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेश में अब तक 24 टेस्ट जीते और इसमें से 11वीं टेस्ट जीत हासिल की। वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में 28 टेस्ट में 11 जीत हासिल की थी।

कोहली के पास सिडनी में गांगुली को पीछे छोड़कर विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाला भारतीय कप्तान बनने का शानदार मौका होगा। वैसे, कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की यह 26वीं टेस्ट जीत रही। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक 45 मैच खेले और 26 जीत हासिल की। इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 27 टेस्ट जीत हासिल की।

विराट कोहली चाहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज का चौथा व आखिरी टेस्ट जीते ताकि वह एकसाथ दो रिकॉर्ड हासिल करें। सिडनी टेस्ट जीतने पर कोहली पूर्व कप्तान धोनी के 27 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे जबकि विदेश में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में गांगुली को पीछे छोड़ेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने मेलबर्न में अपनी 150वीं टेस्ट मैच जीत दर्ज की। और ये कीर्तिमान भारत ने कोहली की कप्तानी में हासिल किया। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली दुनिया की पांचवीं टीम है। भारत ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी की और पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 443/7 और 106/8 रन बनाए। भारत के दोनों बार अपनी पारी घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 151 और 261 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Back to top button