INDvAUS: सिडनी में बारिश के बीच में टीम इंडिया ने निकाला अभ्यास करने का ये तरीका

भारतीय टीम ने मैदान के बजाय इंडोर प्रैक्टिस की। टीम इंडिया ने नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास सत्र के बाद पहली बार इंडोर अभ्यास किया। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिख रहा है कि एमएस धोनी और अंबाती रायुडू इंडोर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी मंगलवार को ही सिडनी में पहुंचे।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने बुधवार को तगड़ा अभ्यास किया, लेकिन गुरुवार को मौसम ने उसके अभ्यास को प्रभावित किया। दरअसल, सिडनी में बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने अभ्यास किया।
बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे 15 जनवरी को एडिलेड और तीसरा वन-डे 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।
टीम इंडिया ने बल्लेबाजों ने गुरुवार को जो अभ्यास किया, उसमें विशेषज्ञ गेंदबाजों का सामना करने के बजाय थ्रो डाउन पर बल्लेबाजी करना सही समझा। धवन और रायुडू ने थ्रो डाउन विशेषज्ञ का सामना करके अपनी बल्लेबाजी की तैयारी की जबकि एमएस धोनी ने सहायक कोच संजय बांगड़ की मदद से बल्लेबाजी की। जाधव ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
2019 विश्व कप भी नजदीक है, ऐसे में अब पूरा ध्यान सीमित ओवर विशेषज्ञ सीरीज पर आ गया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन-डे मैच की सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वन-डे और तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलना है।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी जहां पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी और दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय खेली जाएगी।
When it's raining outdoors, we switch to indoors 💪💪#AUSvIND pic.twitter.com/pkWBcyygtM
— BCCI (@BCCI) January 10, 2019





