इंदौर में 15 फरवरी तक तापमान में होगी बढ़ोतरी, दिखाई देगा हल्की ठंड का असर

हवा की गति कम होने के कारण अब मौसम में ठंडक कम हुई है। दिन के साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार सुबह शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 10.4 डिग्री रहा। सुबह के समय हवा का रुख लगातार बदलता रहा। दिन में पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी हवा दो से तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली । सुबह धुंध का असर रहा और द्श्यता 2500 मीटर तक दर्ज की गई। रविवार को दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

NDIbwôfwUht;t lsh btimb… btimb buk hrJJth fUtu mqhs ytih ct=˜tu fUe ˜wfUtrAve a˜;e hne> htsct\zt vh mqhs ytih ct=˜tu fuU mt: vrGgtuk fUe ytf]Ur; Yume lsh ytge btltu vGe Ce bwôfUhtnx rcFuh hnu ni> ŒVwU֘ atihrmgt ytNw

इंदौर में पिछले दो दिन से जारी तेज ठंड के असर से शनिवार को थोड़ी राहत मिली। रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण आगामी दिनों में पश्चिमी मप्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में 15 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और उसके बाद हल्की ठंड का असर दिखाई देगा। सामान्यत: फरवरी माह में इंदौर में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता है। इस बार फरवरी माह के मध्य तक तीव्र ठंड का असर दिखाई दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अब आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर कम होगा। मार्च माह में दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का असर शुरू होगा। हालांकि इस बार इंदौर में तेज गर्मी या लू का असर नहीं दिखाई देगा। मार्च में तापमान दो से तीन डिग्री अधिक ही रहेगा।

Back to top button