कचरा फेंकने वालों से परेशान इंदौर नगर निगम ने अपनाया यह अनोखा तरीका, किया ‘स्वच्छ भैरव’ की स्थापना

इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में फिर से प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए एडी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। शहर में सफाई के निगम का पूरा अमला तैनात किया गया है। इसके बावजूद भी कुछ जगहें ऐसी है कि लोगों को समझाने का भी कोई असर नही हो रहा था। और लोग देर रात कचरा फेक रहे थे। निगम ने इससे निपटने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला।

मूसाखेड़ी के मयूर नगर में जहां लोग कचरा फेंकने से बाज नही आ रहे थे। उस स्थान पर निगम ने आज ‘स्वच्छ भैरव’ स्थापित कर दिए। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम यादव ने बताया कि आज जब क्षेत्र के लोग इस स्थान पर कचरा फेंकने पहुंचे तो उस स्थान पर ‘स्वच्छ भैरव’ की मूर्ति और पूजन सामग्री देखकर उलटे पांव लौट गए।
कुछ भी हो जाए लेकिन ऐसी महिलाओं के साथ कभी न बनाये संबंध, नहीं तो भुगतेंगे खुद…
नगर निगम चाहता है कि शहर में कहीं भी कचरा ना फैले, ऐसी स्थिति में वो हर वो प्रयास कर रहा है जिससे लोग जागरुक हो और कचरा वाहनों में ही अपने घर का कचरा डालें।





