Indore Crime : चोरों के पास से 23 मोबाइल और दो टैबलेट किए गए बरामद

इंदौर जीआरपी थाना पुलिस ने शिप्रा एक्सप्रेस से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 23 मोबाइल और दो टैबलेट बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने शिप्रा एक्सप्रेस में से राहुल पिता झब्बु अहिरवार(22) और शिवम पिता रामगोपाल चौरसिया(24) को गिरफ्तार किया गया।

ये दोनों ही सागर जिले के देवरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये पीथमपुर में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे और इनका मुख्य काम ट्रेन में लोगों की जेब काटना और मोबाइल चुराना था। मौके पर ही उनके बैग से 5 मोबाइल जब्त किए गए। इसके बाद पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाकी मोबाइल कमरे पर रखें हैं, जहां से पुलिस ने 18 मोबाइल और दो टैबलेट बरामद किए। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल ट्रेस होने के डर से वो इन्हें बेचने की बजाए खुद ही इस्तेमाल करते थे।

Back to top button