रुक सकती हैं भारत कोरोना की तीसरी लहर, नीति आयोग के सदस्य ने दिया ये खास सुझाव…

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकना हमारे हाथ में हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम कोविड से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालने करें और सभी अपना टीकाकरण करवा लें तो तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है। बता दें कि सोमवार से देश में वैक्सीनेशन महाभियान की शुरुआत हो गई है। कल का दिन भारत के टीकाकरण अभियान के लिए ऐतिहासिक रहा। कल एक दिन में वैक्सीन की 86.16 लाख से अधिक डोज दी गईं। इस पर पॉल ने कहा कि एक दिन का यह आंकड़ा दिखाता है कि देश में टीकाकरण अभियान आने वाले दिनों और हफ्तों में बड़े पैमाने पर पहुंच जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति को लागू कर दिया और देश में वैक्सीन की मुफ्त खुराक देने का ऐलान किया। इसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदेगी और राज्य सरकारों को मुहैया कराएगी। 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर डोज ले सकते हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के एक बयान में पॉल के हवाले से कहा गया है, ‘यह सब केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजना और समन्वय के कारण संभव हुआ है।’ पॉल ने कहा, ‘तीसरी लहर आती है या नहीं यह हमारे हाथ में है। अगर हम कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं और खुद को टीका लगवाते हैं तो तीसरी लहर क्यों आएगी। कई देश ऐसे हैं जहां दूसरी लहर भी नहीं आई है। यदि हम इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो यह समय भी बीत जाएगा।’

Back to top button