इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच में इतिहास रचा वाले भारत के पहले धुरंधर खिलाड़ी हैं ये…

भारत ने विश्व क्रिकेट को कई धुरंधर खिलाड़ी दिए हैं। इनमें रणजीत सिंह भी शामिल हैं। रणजीत सिंह टीम इंडिया की तरफ से न खेलकर इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच खेलते थे। इन्हीं के नाम पर देश के प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का नाम रखा गया। रणजीत पहले भारतीय थे, जिन्होंने इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेला।

भारत के महान क्रिकेटर रणजीत सिंह का 10 सितंबर 1872 में हुआ था। इसके बाद वो 1907 में नवानगर में महाराजा जाम साहेब बने। रणजी क्रिकेट के महान खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन 1915 में शिकार के वक्त जख्मी हो गए और दायीं आंख की रोशनी खो बैठे।
रणजीत सिंह ने इंग्लैंड की तरफ से 15 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 44.95 की औसत से 989 रन बनाए। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा है। अहम बात यह है कि इनके जन्म के पांच साल बाद 1877 में टेस्ट क्रिकेट शुरू हुआ।
क्लास में बेहोश पड़ी रही 10वीं की छात्रा, स्कूल में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी…
इंग्लैंड के खिलाड़ी रणजी ने सभी टेस्ट मुकाबले आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। उस समय क्रिकेट में इंग्लैंड का दबदबा था। जब रणजी ने करियर का पहला टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, तब इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तब तक भारत में क्रिकेट का विस्तार नहीं हुआ था।
रणजी बचपन में टेनिस खिलाड़ी बनना चाहते थे। लेकिन पढ़ाई के लिए जब इंग्लैंड गए तो क्रिकेट के प्रति उनका प्यार बढ़ गया और फिर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। उस दौर में इंग्लैंड के लोग टेनिस से ज्यादा क्रिकेट खेलते थे। रणजी के क्रिकेटर बनने की यह भी एक बड़ी वजह थी।
प्रथम श्रेणी के 307 मैचों में रणजी ने 24692 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 72 शतक और 109 अर्धशतक जड़े और इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 282 रहा है। उन्होंने 133 विकेट भी चटकाए थे।





