2023 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, धोनी हुए टीम से बाहर

2021 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और फिर 2023 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा. यह पहली बार होगा कि लगातार आईसीसी के दोनों बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी भारत करेगा. ऐसे में क्रिकेट फैन्स के मन में एक सवाल तो जरुर आ रहा होगा कि आखिर 2023 विश्वकप के लिए भारतीय टीम कैसी होगी, कौन-सा खिलाड़ी टीम के अंदर होगा और कौन टीम से बाहर.

मौजूदा खबर अनुसार बता दें कि 2023 विश्वकप में टीम के कप्तान तो विराट कोहली ही होंगे लेकिन कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी इस वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे. जी हाँ, ये खबर एकदम सच है. क्रिकेट के चाहने वालों के लिए वर्ल्डकप टूर्नामेंट कितना महत्वपूर्ण है, इसे वही जानते हैं. इस समय सभी 10 प्रतिभागी टीम वर्ल्डकप की तैयारी में जुटी हुई हैं. वैसे सबसे खराब हालत तो ऑस्ट्रेलिया की टीम की है क्योंकि वहाँ खिलाड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वर्तमान में भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर अपना इरादा साफ कर दिया है. किसी भी सीरीज़ के शुरू होने से पहले टीम सिलेक्शन एक अहम कड़ी होती है, टीम सिलेक्शन कमेटी खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस और कप्तान की सलाह के आधार पर इन बात का फैसला करते हैं कि कौन खेलेगा या नही जिसके लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है.

बता दें कि टीम इंडिया की वर्ल्डकप 15 प्लेयर्स की सूची तैयार होने वाली है. लेकिन चार प्लेयर ऐसे हैं जिनकी 2019 ही नहीं बल्कि 2023 में भी जगह पक्की है. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की. जैसा कि स्थिति साफ है कि धोनी और युवराज अगर इस वर्ल्डकप में खेलते हैं तो ठीक है नहीं तो 2023 तक तो इनके लिए संभव नहीं है एक तरफ धोनी का सन्यास लेना तय है तो युवराज की फिटनेस और परफॉरमेंस.

देखिये वीडियो !!
बताते चलें कि 2023 विश्वकप में धोनी के न होने की वजह से टीम में अनुभव की कमी खलेगी लेकिन यह चार प्लेयर इस कमी को दूर करेंगे जिनमे से तीन तो पहले से अनुभवी है रही बात हार्दिक पांड्या की तो वो भी तब तक उस श्रेणी में शामिल हो जाएंगे. ऐसे में कप्तान कोहली के ऊपर टीम की सारी ज़िम्मेदारी आ गई है. कोहली कि भी ख़ासियत है कि वह एक तो विकेट को संभाल लेते हैं और दूसरी तरफ रन बनाना भी जारी रखते हैं. अब देखना ये होगा कि धोनी के बिना क्या भारतीय टीम वर्ल्डकप जीत पाती है या नहीं..





