भारतीय लड़की ले आई कोरियन दामाद, पति को सजाया लुंगी में…

भारत के कल्चर की बात करें, तो ये हर तरह के लोगों को अपने में समा लेने की क्षमता रखता है. यही वजह है कि यहां की इंटरनेशनल शादियां जब-तब चर्चा में रहती हैं. आपने रशियन लड़की को भारतीय लड़के से शादी करते हुए देख लिया. ऑस्ट्रेलियन लड़की को हरियाणा आकर ससुराल में घास छीलते हुए देख लिया लेकिन आज आपको हम दिखाएंगे एक कोरियन दूल्हे का इंडियन मेकओवर.
इंटरनेशनल शादियों में कल्चर एक-दूसरे से इतना अलग होता है कि देखने वालों को काफी रोमांच सा लगता है. हाल ही में एक ऐसे ही कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को ठेठ दक्षिण भारतीय है लेकिन दूल्हा कोरियन है. जब कोरियन दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए देसी लुक में आता है, तो उसे देखकर आप एकदम खुश हो जाएंगे.
जब शेरवानी-लुंगी में आया कोरियन दूल्हा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कोरियन लड़का विशुद्ध भारतीय गेट अप में शादी करने के लिए भारत आया हुआ है. उसकी दुल्हन दक्षिण भारतीय लड़की है और वो खुद ही अपने दूल्हे को भारतीय लुक में तैयार कर रही है. पहले वो शेरवानी और धोती पहनकर आता है और फिर पारंपरिक सिल्क की शर्ट और लुंगी में रेडी होता हुआ दिखता है.
इतना ही नहीं लड़की की सास यानि कोरियल महिला भी शादी में आई हुई है. वो आती तो स्कर्ट और टॉप पहनकर है लेकिन लड़की उन्हें भी साड़ी पहनाकर इस तरह तैयार करती है कि वो बेहद खूबसूरत लगने लगती हैं.





