India vs Bangladesh के बीच मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का किया फैसला….

आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए केवल एक अंक की जरूरत है. इस मैच को जीत कर वह सेमीफाइनल में औपचारिक प्रवेश करना चाह रही है. वहीं बांग्लादेश 7 मैचों में 7 अंक लेकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखे है. टीम के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है हार उसे टूर्नामेंट से बार कर देगी. 
भारत 169/0 (27 ओवर)
सौम्य सरकार ने अपने पहले ओवर में केवल दो रन दिए. इसके बाद शाकिब ने 5 रन दिए. रोहित शर्मा- 96 रन. केएल राहुल- 69 रन.
भारत 162/0 (25 ओवर)
रूबैल ने इस ओवर में केवल चार रन दिए. रोहित शर्मा- 92 रन. केएल राहुल- 66 रन.
भारत 158/0 (24 ओवर)
23 वें ओवर में रोहित ने रूबैल को चौका लगाया. इस ओवर में 8 रन आए. इसी ओवर में रोहित टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हो गए. उसके बाद रोहित ने मुसैद्दक को छक्का लगाया. और टीम इंडिया के 150 रन पूरे किए. रोहित शर्मा- 91 रन. केएल राहुल- 63 रन.
भारत 139/0 (22 ओवर)
21वें ओवर में रुबैल ने चार रन दिए. इसके बाद रोहित ने मुसैद्दक को चौका और छक्का लगाया. रोहित शर्मा- 75 रन. केएल राहुल- 60 रन.
भारत 122/0 (21-20 ओवर)
16वें ओवर में राहुल ने अपने हाथ खोले और मुर्तजा को एक छक्का लगाया. मुर्तजा के ओवर से 10 रन आए. उसके बाद राहुल ने शाकिब को तेज शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन सफल न हो सके. शाकिब के ओवर में केवल दो रन आए. 18वें ओवर में टीम इंडिया के 100 रन पूरे हुए. मुसैद्दक ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए. 19वें ओवर में केएल राहुल ने रुबैल के पहले ओवर में चौका लगाया और उसके बाद अपनी फिफ्टी पूरी की. इस ओवर में केएल ने एक और चौका लगाया. ओवर से 12 रन आए. इसके बाद मुसैद्दक ने 20वें ओवर में 5 रन दिए. रोहित शर्मा- 61 रन. केएल राहुल- 57 रन.
भारत 87/0 (11-15 ओवर)
11वें ओवर से टीम इंडिया की रनों की रफ्तार में लगाम लगी जब शाकिब ने अपने पहले ओवर में दो रन दिए, उसके बाद मुर्तजा ने भी दो रन दिए. फिर शाकिब ने 13वें ओवर में भी केवल एक रन दिया. इसके बाद मुर्तजा के ओवर में चार रन निकले. 15वें ओवर में रोहित ने शाकिब को छक्का लगाने के बाद अपनी फिफ्टी पूरी की. रोहित शर्मा- 51 रन. केएल राहुल- 32 रन.
भारत 69/0 (6-10 ओवर)
छठे ओवर में रोहित ने सैफुद्दीन को छक्का लगाया. फिर 7वें ओवर में रोहित ने मुस्तफिजुर को चौका लगाया. 8वें ओवर में केएल राहुल ने सैफुद्दीन को दो चौके लगाए. इसके अगले ओवर में रोहित ने मुस्तफिजुर को चौका लगाकर टीम इंडिया के 50 रन पूरे किए. इस ओवर में रोहित ने कुल दो चौके निकाले. मुर्तजा के ओवर में रोहित और राहुल ने एक-एक चौका निकाला. रोहित शर्मा- 38 रन. केएल राहुल- 28 रन.
भारत 21/0 (1-5 ओवर)
पहले ओवर में रोहित ने छक्का लगाया. इस ओवर से 10 रन आए. दूसरे ओवर में सैफुद्दीन ने केवल एक रन दिया. इसके बाद मुस्तफिजुर ने तीन रन दिए. चौथे ओवर में केएल ने सैफुद्दीन को चौका लगाया. इसके बाद मुस्तिफिजुर के ओवर में तमीम इकबाल ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा. रोहित शर्मा- 11 रन. केएल राहुल- 8 रन.
टीम इंडिया की पारी की शुरूआत रोहित शर्मा और केएल राहुल ने की. बांग्लादेश की गेंदबाजी की शुरुआत मुशरफे मुर्तजा ने की.
यह बदलाव हुए हैं टीमों में
टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं कुलदीप यादव और केदार जाधव की जगह भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है. बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव किए गए हैं मेहलमूदुल्लाह फिट नहीं हैं. रूबेल और शब्बीर को टीम में शामिल किया गया है. दोनों टीमों में स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाजों को तरजीह दी है. टीम इंडिया पहली बार तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ किसी मैच में उतर रही है.
पिच और मौसम
एजबेस्टन में इस मैच में वही पिच उपयोग में लाई जाएगी जो भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में हुई थी. मौसम साफ रहने की पूरी उम्मीद है. पिच में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. वहीं टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करे इसकी पूरी उम्मीद है.
दोनों टीमों के बीच विश्व कप में तीन बार मुकाबला हुआ है. पहली बार दोनों टीमें 2007 में भिड़ीं थी जिसमें बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया था. उसके बाद से बांग्लादेश दो बार विश्व कप में टीम इंडिया से हार चुका है. दोनों टीमों ने आपस में अब तक 35 वनडे खेले हैं. इनमें भारत ने 29 और बांग्लादेश ने 5 मैच जीते हैं. इनमें एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका.
टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत.
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुसैद्दक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और तमीम इकबाल.





