एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने बनाई अपनी जगह
नई दिल्ली. एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मलेशिया के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा. दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं.
अभी तक मुकाबले में अविजीत रहा भारत पांच मैचों में दस अंक के साथ प्वाइंट्स टैली में टॉप पर बना हुआ है. मलेशिया के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के मामले में वह भारत से पीछे है.
ड्रॉ खेलने के बावजूद भारत और मलेशिया दोनों सेमीफाइनल में पहुंच गए. टूर्नामेंट में भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप की उसकी तैयारियों को भी बल मिला है. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में ओमान, पाकिस्तान और जापान को बड़े गोल के अंतर से हराया है.





