भारत को पाक के साथ खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते: ICC

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) डेव रिचर्डसन ने साफ किया कि खेल की संचालन संस्था भारत को पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती.

 India can not force India to play with

पाक के खिलाफ हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज 10 साल तक करता रहा इस महिला से रेप

बता दें कि दोनों देशों के बीच 2014 में एक समझौता हुआ था, जिसके मुताबिक दोनों देशों को 2015 से 2023 तक छह द्वीपक्षीय सीरीज खेलनी थी. लेकिन राजनीतिक हालात के चलते भारत ने सीरीज खेलने से मना कर दिया था.

लाहौर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए रिचर्डसन ने इस बात को भी नकार दिया कि आईसीसी का पाकिस्तान क्रिकेट की तुलना में भारत की तरफ अधिक झुकाव है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत अगर पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए तैयार नहीं है, तो हम उन्हें मजबूर नहीं कर सकते.

रिचर्डसन ने कहा, द्विपक्षीय सीरीज दो क्रिकेट बोर्ड के बीच आपसी समझौते से खेली जाती हैं. हम भी चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज खेलें लेकिन उनके बीच राजनीतिक तनाव है और किसी भी तरह की क्रिकेट मौजूदा संबंधों पर निर्भर करता है.’’

Back to top button