IND vs ENG: टीम इंडिया में ओपनर्स के अलावा किसी की जगह फिक्‍स नहीं, बैटिंग ऑर्डर में होंगे तगड़े प्रयोग

इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी प्रयोग करने वाला है, टीम के नवनियुक्त उपकप्तान अक्षर पटेल ने इसके मजबूत संकेत दिए हैं।

अक्षर ने सोमवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अभ्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा-‘सिर्फ सलामी बल्लेबाजों (संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा) का क्रम तय है। बाकी सभी बल्लेबाजों को क्रम को लेकर लचीला रूख अपनाना होगा।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘2024 की शुरूआत में ही हमने तय किया था कि सलामी जोड़ी तय होगी जबकि तीसरे से सातवें नंबर तक सभी को हालात व संयोजन के अनुसार लचीला रहने को कहा गया है। टी20 क्रिकेट में सही समय पर सही बल्लेबाज का इस्तेमाल करना अहम है।’

दबाव में नहीं टीम इंडिया

अक्षर ने ऑस्‍ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन को लेकर टीम पर किसी तरह का दबाव होने को खारिज किया। उन्होंने कहा-‘जो हो गया, वो वापस नहीं आने वाला। अगली सीरीज खेलने सकारात्मक सोच के साथ उतरना जरूरी है। ज्यादा कुछ बदला नहीं है। हमारे पास स्थिर टी20 टीम है और ज्यादा दबाव नहीं है। एक-दूसरे पर भरोसा रखना और सही राय लेना अहम है।’

अक्षर ने यह भी कहा कि टीम चयन में कभी-कभी कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं। मालूम हो कि सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में है।

शमी की वापसी अच्‍छे संकेत

14 महीने बाद टीम में लौटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बारे में अक्षर ने कहा-‘शमी ने चोट से उबरने के बाद सैयद मुश्ताक अली व विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। सीनियर खिलाड़ी की वापसी से टीम का मनोबल बढ़ता है।’

भारत-इंग्‍लैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज कार्यक्रम

टीमेंमैचस्‍थानसमय
भारत बनाम इंग्‍लैंडपहला टी20कोलकाता (ईडन गार्डन्‍स)शाम 7 बजे
भारत बनाम इंग्‍लैंडदूसरा टी20चेन्‍नई (एमए चिदंबरम)शाम 7 बजे
भारत बनाम इंग्‍लैंडतीसरा टी20राजकोट (एससीए स्‍टेडियम)शाम 7 बजे
भारत बनाम इंग्‍लैंडचौथा टी20पुणे (एमसीए स्‍टेडियम)शाम 7 बजे
भारत बनाम इंग्‍लैंडपांचवां टी20मुंबई (वानखेड़े स्‍टेडियम)शाम 7 बजे
Back to top button