आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में तेजस्वी और राबड़ी से की पूछताछ

बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ की है. लालू यादव के परिवार के खिलाफ बीजेपी नेता सुशील मोदी के खुलासे के बाद मामला दर्ज कराया गया था. इस पूरे मामले के बाद ही बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी से नाता तोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी. नीतीश कुमार लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी की सफाई मांग रहे थे लेकिन जब उन्होंने किसी तरह की सफाई नहीं दी तब नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़कर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.Income Tax Department In Anonymous Property Case

इसी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती उनके पति शैलेश कुमार से भी पूछताछ की जा चुकी है. बता दें कि आयकर विभाग लालू प्रसाद और उनके परिवार द्वारा बेनामी संपत्ति मामले में दिल्ली और पटना में महंगी संपत्तियां खरीदने के लिए फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल करने के मामले की जांच कर रहा है. इसके अलावा लालू यादव और उनके परिवार की कई संपत्तियों पर ईडी ने छापेमारी भी की थी.  

इसे भी पढ़े: अभी अभी: पीएम मोदी बोले- अब चाय बेचने वाला भी…!

आयकर विभाग अटैच कर चुका है प्रॉपर्टी

गौरतलब है कि जून में आयकर विभाग ने लालू यादव के परिवार की 12 प्रॉपर्टी अटैच की थी. बेनामी संपत्ति का विवाद सामने आने पर नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़कर लालू यादव की पार्टी से किनारा किया था. जिसके बाद लालू ने  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था.

Back to top button