कोरोना संकट की विषम परिस्थितियों के बावजूद 18 प्रतिशत बढ़ी MP में प्रति व्यक्ति आय

कोरोना संकट की विषम परिस्थितियों के बावजूद मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 2020-21 की तुलना में 18 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज हुई है। 2021-22 में प्रचलित भाव के आधार पर प्रति व्यक्ति शुद्ध आय एक लाख 24 हजार रुपए हो गई है। वर्ष 2020-21 में यह एक लाख चार हजार 894 रुपये थी। वहीं, राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 2020-21 की तुलना में प्रचलित भाव पर 19. 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार की आय विभिन्न स्रोतों से एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष से 20 प्रतिशत अधिक है। खनन राजस्व में वृद्धि 36 प्रतिशत से ज्यादा रही है 31 मार्च 2021 की स्थिति में प्रदेश के ऊपर कर्ज दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहना अनुमानित है। यह जानकारी सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई। News updating…

Back to top button