बिहार के इस गांव में मरने वालों के भी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं प्रधान जी

कहते हैं कि लोग जिंदा लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना करे तो बात समझ आती है, लेकिन यहां तो मरणोपरांत भी उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है।
बिहार के इस गांव में मरने वालों के भी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं प्रधान जी​जीं हां… बिहार के एक गांव के प्रधान जी ने अपनी अनोखी प्रतिभा का ऐसा नमूना पेश किया है जिसकी चर्चा मीडिया में की जा रही है। भले आपको मेरी बातों पर यकीन न आए पर यह सच है। 

बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है। इस बात की पुष्टि करती है, उस प्रमाण पत्र की ये तस्वीर…

ये तस्वीर इंटरनेट पर रिपोर्ट में तैर रही है। इस मृत्यु प्रमाण पत्र पर मुखिया ने मृत व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की कामना कर दी है। प्रमाण
पत्र में लिखा है कि मैं इनको अच्छी तरह जानती पहचानती हूं। इनका चरित्र उत्तम है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। यह मृत्यु प्रमाण पत्र इन दिनों चर्चा के साथ-साथ विभिन्न सोशल साइटों पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र काशी टेंगराही निवासी नारायण कुर्मी की 14 अक्टूबर 2016 को मृत्यु हो गयी थी। मृतक के पिता लोचन राउत ने अपने बेटे के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत की मुखिया सुनीता देवी से दरख्वास्त की। इस पर मुखिया सुनीता देवी द्वारा जारी पत्रांक संख्या 570 जारी करते हुए मृतक नारायण कुर्मी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया। 

Back to top button