भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एरन फिंच ने जड़ा शतक बना डाला अपना बेस्ट स्कोर

भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में टीम में वापसी करने वाले एरन फिंच ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। फिंच चोटिल होने के कारण सीरीज के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन तीसरे मैच में आते ही उन्होंने शानदार शतक ठोक दिया। इसके साथ ही फिंच इस सीरीज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं भारत के खिलाफ फिंच का ये अब तक बेस्ट स्कोर है। फिंच ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया। 
फिंच ने 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगा दिया। फिंच को भारत के खिलाफ रन बनाना बेहद रास आता है और इंदौर वनडे में भी उन्होंने इसे जारी रखा। फिंच भारत के खिलाफ अब तक 15 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 681* रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक, 5 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं फिंच ने भारत में भारत के खिलाफ भी 7 मैचों में 48.50 की औसत से 291* रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और एक शतक निकला है।
इसे भी पढ़े: Live INDvsAUS: 100 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, विकेट के लिए तरस रही टीम इंडिया
2009 के बाद भारत में किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने जड़ा शतक: फिंच भारत में साल 2009 के बाद शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले ओपनर बन गए हैं। फिंस से पहले साल 2009 में हैदराबाद में शॉन मार्श ने बतौर ओपनर 112 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद कोई भी ऑस्ट्रेलियाआ ओपनर भारत में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका था। अब फिंच ने 8 सालों के सूखे को खत्म करते हुए शानदार शतक जड़ा और 2009 के बाद भारत में शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए हैं।





