चाय की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 8 की हुई मौत

शहर के नजदीक शारदा नगर बरेला में एक बेकाबू ट्रक चाय की दुकान और घर में घुस गया, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में वहां खड़ा एक ऑटो रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बहुत ही तेज रफ्तार में था, तभी ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रक सीधे सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में जा घुसा, जिससे वहां बैठे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जिसने भी ये मंजर देखा वो सहम गया। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ शव ट्रक के अंदर ही दबे हुए थे, जिन्हें निकाला जा रहा है। उधर आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई है। बरेला में दुर्घटना की खबर मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले। सभी को तात्कालिक रूप से रेडक्रॉस से 10-10 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

AAP विधायक अमानतुल्ला ने किया सरेंडर, कहा मैंने कुछ भी गलत नहीं किया

पुलिस वाहन में लगाई आग

आठ लोगों की मौत से गुस्साए इलाके के लोगों ने वहां पहुंची पुलिस के वाहन वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद उन्होंने वाहन को पलटकर उसमें आग लगा दी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह ने बताया दुखद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरेला में हुई दुर्घटना को दुखद बताया है और मृतकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर के मुताबिक दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। सीएम ने घायल हुए व्यक्तियों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। घायलों के इलाज का सारा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

Back to top button