उत्तराखंड में अगले 36 घंटे में बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी

राज्य में मौसम का बदला हुआ मिजाज अगले 36 घंटों में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 36 घंटों में उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बारिश के साथ ही 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दोपहर बाद किसी भी समय आंधी के और तेज ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाये हैं। अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश, आंधी व ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
6 साल से मासूम के साथ कर रहा था दुष्कर्म, मां ने रंगेहाथों पकड़ा
उधर, चारधाम में गंगोत्री एवं यमनोत्री में मंगलवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दिनभर बादलों के बीच सूर्यदेव की आंखमिचौनी जारी रही।





