जाने नवंबर माह में शनि समेत किन ग्रहों की चाल में होगा परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से नवंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। नवंबर के महीने में 5 प्रमुख बड़े ग्रहों में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे सभी राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह प्रभाव पड़ेगा। नवंबर माह में शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह की चाल बदलेगी। नवंबर के शुरुआत में ही यानी 3 नवंबर को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। फिर एक दिन बाद ही 4 नवंबर को शनि अपनी स्वंय की राशि कुंभ में मार्गी हो जाएंगे। फिर 6 नवंर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर होंगे। वहीं 16 नवंबर को ही मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। इस तरह के वृश्चिक राशि में बुध, मंगल और सूर्य की युति बनेगी। 27 नवंबर को बुध धनु राशि में और 29 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। 

1- शुक्र का कन्या राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक धन और भौतिक सुख-सुविधा के दाता शुक्र ग्रह 3 नवंबर को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। नवंबर माह में शुक्र के गोचर से कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। 

2-शनि का कुंभ राशि में मार्गी
नवंबर माह में शनि अपनी स्वयं की राशि में विराजामान होते हुए कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। 4 नवंबर को 8 बजकर 26 मिनट पर शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने की वजह से मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष राहत मिलेगी। इन राशि वालों की परेशानियां खत्म होंगी और कार्यो में सफलताएं मिलेंगी। 

3- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 
बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 6 नवंबर को दोपहर 4 बजकर 11 मिनट पर मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। बुध और मंगल ग्रह के बीच में शत्रुता का भाव रहता है। बुध के गोचर से वृषभ, कर्क, सिंह  और धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। 

4- सूर्य का गोचर 
सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं जिसे सूर्य सक्रांति के नाम से जाना जाता है। 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

5- बुध का धनु राशि में गोचर 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह एक माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। बुध 27 नवंबर को सुबह धनु राशि में गोचर करेंगे। 

ग्रहों के गोचर का राशियों पर प्रभाव
नवंबर माह ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी खास रहने वाला होगा। नवंबर माह में शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। फिर शुक्र, बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में यह माह कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। नवंबर माह में मेष, वृषभ, तुला, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन राशि वालों को पूरे माह में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में उनके काम बन सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। 

Back to top button