इंडोनेशिया में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 23 की मौत, 43 घायल

इंडोनेशिया में एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में अब तक 23 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 43 लोगों घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार यह आग सुबह 9 बजे टैंगरेंग के इंटस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स में लगी थी।पटाखा फैक्ट्री

आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच राहत और बचाव दल मौके पर फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़े: भ्रष्टाचार के दो मामलों में नवाज़ शरीफ के खिलाफ़ गिरफ्तारी वारंट जारी

टैंगरेंग के पुलिस चीफ ने हैरी कुर्नियावान ने कहा कि लोगों को निकालने का काम जारी है। आग इतनी भीषण थी कि इसमें मरने वाले लोगों की पहचान मुश्किल हो गई है। आग के चलते इमारत का कुछ हिस्सा भी ध्वस्त हो गया।

Back to top button