मुंबई में रशियन लड़की ने करवाया हेड मसाज, नाई ने सिर पर मारा तो लगी चीखने!

आजकल काफी विदेशी लोग भारत घूमने आते हैं और फिर भारत की लोकल चीजों का अनंद लेते हैं. वो महंगे रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, या बड़ी जगहों पर जाने की जगह छोटी जगहों पर जाकर नए अनुभव को ग्रहण करना चाहते हैं. इसी वजह से एक रशियन लड़की ने हाल ही में मुंबई पहुंचकर किसी बड़े पार्लर में नहीं, बल्कि छोटी सी नाई की दुकान पर जाकर हेड मसाज करवाया. पूरे वीडियो में उसका चेहरा देखने लायक है, क्योंकि शुरू में तो वो काफी हैरान-परेशान नजर आ रही थी, पर बाद में उसे मसाज (Russian girl head massage in Mumbai) बहुत अच्छा लगा और उसने शख्स की तारीफ भी की. हालांकि, नाई के भारभरकम हाथ की मार, शायद वो सहन नहीं कर पाई और सिर-पीठ पर हाथ पड़ते ही चीखने भी लगी!
मार्या (@maryatheofficial) एक रूसी इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं. उन्हें 12 लाख लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में वो भारत घूमने आई थीं. उन्होंने ताजमहल जाकर फोटो खिंचवाई, और कई मजेदार रील्स भी भारत में बनाई. पर उनका सबसे अनोखा एक्सपीरियंस मुंबई (Russian Girl Mumbai Head Massage in Local Shop) में हेड मसाज करवाने का था. मार्या मुंबई के खार इलाके में संदीप शर्मा नाम के एक नाई के पास पहुंची, जिसने सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान लगाई थी.
रशियन लड़की ने करवाया हेड मसाज
यहां पर मार्या ने हेड मसाज करवाया. संदीप ने पहले तो हाथों से उनके सिर पर तेल लगाया और चंपी की. उसके बाद मशीन से मसाज किया. जब उसने उनकी नाक पर मसाज किया तो उन्हें छींक भी आ गई, जिससे वो हंसने लगीं. फिर उसने अपने हाथों से उनके सिर पर मारा, भौं दबाई, माथा दबाया और पीठ पर भी कड़े हाथों से मारा जिससे उनका पीठ दर्द भी ठीक हो जाए, हालांकि, मार्या को शायद इस तरह मसाज कराने की आदत नहीं थी, इस वजह से जैसे ही नाई ने उनके सिर और पीठ पर मारा, वो चीखने लगीं. पर मसाज कराने के बाद उन्हें इतना अच्छा लगा, कि उन्होंने संदीप की तारीफ की और लोगों से भी अपील की कि वो भी यहां आकर मसाज करवाएं.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि मसाज के बाद उसे इतना अच्छा लगने लगा कि ऐसा लग रहा है जैसे उसे बेहोशी आ रही है. एक ने मजाक में कहा कि नाई मसाज के नाम पर फ्रस्ट्रेशन निकाल रहा है. एक ने पूछा- भइया जी, रीढ़ की हड्डी टूटी तो नहीं!





