सिर्फ 2 दिन में चेहरे पर ग्लो ले आएंगी ये एक चीज

बादाम खाना ही नहीं बल्कि बादाम का तेल भी बहुत काम की चीज है। चेहरे के लिए बादाम का तेल बहुत ही फायदेमंद चीज है। 2 दिन में एक बार बादाम के तेल से चेहरे पर मालिश करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और चेहरे पर चमक और निखार दोनों आते हैं।

बेसन और नींबू

बेसन और नींबू का फेसमास्क लगाने से चेहरे पर निखार आता है। लगभग 2 चम्मच बेसन और इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर पेस्ट लगाने से चेहरा तुरंत चमकने लगता है। आप चाहे तो इसमें दही और शहद भी मिला सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस पेस्ट को दिन में 2 बार भी लगा सकते हैं। यानि कि 2 दिन में 4 बार। जब आप 4 बार इस पेस्ट को लगा कर अपना चेहरा देखेंगे तो आपको फर्क खुद ही दिखेगा।

खूब पानी पीएं

कई लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं कि पानी पीने से भी चेहरा साफ होता है। लेकिन अगर आप किसी भी सेलेब्रिटी की डाइट देखेंगे तो आपको सब की डाइट में रोजाना कम से कम 12 ग्लास पानी पीना जरूर मिलेगा। पानी पीने से वाकई चेहरा ग्लो करता है। इसके साथ ही अगर आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं या खूबसूरत त्वचा के लिए तरह-तरह के ब्यूटी उत्पाद प्रयोग करके थक चुके हैं तो पानी ही आपके लिए बेस्ट आॅप्शन है।

सुबह उठ कर भूलकर भी ना करें ये 3 काम, वरना ज़िंदगी बन जाएगी नरक

रोज खाएं खीरा

गर्मियों में खीरा खाना अमृत के समान होता है। यह चेहरे पर ग्लो लाने के साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। खीरा खाने से चेहरे के साथ साथ बाल भी चमकते हैं।  अगर आप दिन में केवल खीरा भी खाते हो तो भी आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स मिल जाएंगे। क्योंकि खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में भी विटामिन सी होता है। आप चाहे तो खीरे का जूस भी पी सकते हैं। और फेस मास्क भी लगा सकते हैं।

Back to top button